19 Apr 2024, 16:00:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में चर्च पर हमले की कोशिश, सात गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 1:42PM | Updated Date: Aug 14 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के सुरक्षाबलों ने शनिवार को राजधानी काहिरा के एक चर्च पर हमले की कोशिश में शामिल होने के आरोप में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। यह हमला विफल हो गया था। मिस्र की सरकारी मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काहिरा में कल्यूबिया में कॉप्टिक ईसाई समुदाय के एक चर्च से 250 मीटर की दूरी पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। 
 
इस हमले में आत्मघाती हमलावर की मौत हो गयी लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी मीना के मुताबिक चर्च के आस-पास बड़ी संख्या में मौजूद सुरक्षाबलों ने शनिवार को हुए हमले को नाकाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि मिस्र में कॉप्टिक ईसाई समुदाय देश की कुल 9.6 करोड़ आबादी का 10 प्रतिशत है। मिस्र के सबसे बड़े ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय पर यह ताजा हमला है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक हमलावर की पहचान 29 वर्षीय उमर मोहम्मद अहमद मुस्तफा के रूप में की गई है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है।
 
गिरफ्तार किए गए सात संदिग्ध आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। इनमें से दो महिलाएं भी हैं। हाल के वर्षों में मिस्र सिनाई प्रायद्वीप में इस्लामिक स्टेट के नेतृत्व में जारी विद्रोह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। गौरतलब है कि काहिरा के सबसे बड़े कॉप्टिक चर्च पर दिसम्बर 2016 में एक हमला हुआ था जिसमें 28 लोग मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »