29 Mar 2024, 12:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया : हथियारों के डिपो में धमाका - 39 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 1:08PM | Updated Date: Aug 13 2018 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। सीरिया के उत्तरी हिस्से में स्थित हथियारों के डिपो में जरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में करीब 39 लोगों की मौत होने की खभर है, वहीं कई लोग जख्मी भी हुए हैं।  विपक्ष द्वारा संचालित सीरियन सिविल डिफेंस ने बताया कि तुर्की की सरहद के पास सरमदा गांव मौजूद हथियार के डिपो में विस्फोट हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य जख्मी हुए हैं। विस्फोट की वजह से पांच मंजिला इमारत गिर गई जिसमें कई लोग दब गए।
 
 ब्रिटेन स्थित सीरियन आॅब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मृतकों की संख्या 18 बताई है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मृतकों में सभी आम लोग हैं। आॅब्जरवेटरी ने कहा कि एक इमारत के तहखाने में हथियारों का डिपो था जिसमें विस्फोट हो गया। यह डिपो अल कायदा से संबद्ध लेवंत लिबरेशन कमेटी के करीबी एक हथियारों के सौदागर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »