19 Apr 2024, 13:36:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2014 के लोकसभा चुनाव से ज्‍यादा 2019 में ज्यादा सीटें जीतेंगे, टूटेगा रिकॉर्ड : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 1:06PM | Updated Date: Aug 13 2018 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विपक्ष के महागठबंधन को एक असफल विचार करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें हासिल करेगा और सारे रिकाॅर्ड तोड़ेगा। उन्होंने राजग गठबंधन के टूटने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव तथा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में सरकार की जीत से गठबंधन का प्रमाण मिलता है।
 
समाचार पत्र 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में रविवार को प्रकाशित एक विस्तृत साक्षात्कार में मोदी ने भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) और हिंसा की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्देश्य से करने के बावजूद यह अपराध है। मोदी ने कहा है कि जनता एक मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार चाहती है और उनका अभियान 'विकास, तीव्र विकास और सबका विकास' पर आधारित रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »