29 Mar 2024, 11:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में हिंसा भड़काने के आरोप में बौद्ध भिक्षु को छह साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 1:39PM | Updated Date: Aug 9 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका की एक अदालत ने मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोपी बौद्ध भिक्षु को अवमानना के एक मामले में छह साल के कारावास की सजा सुनायी है।  अदालत ने गलागोडा एथ्थे गननसारा नामक बौद्ध भिक्षु को कोर्ट की अवमानना का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनायी। इससे पहले बौद्ध भिक्षु को एक लापता पत्रकार की पत्नी को धमकाने का भी दोषी पाया गया था। बौद्ध भिक्षु गलागोडा कट्टरपंथी समूह बोडू बाला सेना का नेतृत्व करते हैं। बीबीएस को बुद्धिस्ट पावर फोर्स के नाम से भी जाना जाता है।
 
श्रीलंका की सरकार में मौजूद कई मंत्रियों के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग बीबीएस पर मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हैं। गननसारा ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों से इन्कार किया है। अदालत ने गननसारा को 2016 के एक मामले में न्यायालय की अवमानना का दोषी करार देते हुए छह वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनायी। गननसारा ने पत्रकार प्रगीथ एकनालीगोडा के अपहरण के मामले की सुनवाई के दौरान बाधा पहुंचाई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »