20 Apr 2024, 21:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में नेतन्याहू सरकार के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 10:45AM | Updated Date: Aug 6 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अवीव। इजरायल के शहर तेल अवीव में द्रुज समुदाय के हजारों लोगों ने जमा होकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 
द्रुज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तेल अवीव के रोबिन चौराहे पर जमा होकर द्रुज झंडे फहराए और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून को निरस्त करने की मांग की।
 
द्रुज के आध्यामिक नेता शेख मुवाफक तरिफ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कोई हमें वफादारी का उपदेश नहीं दे सकता। सेना का कब्रिस्तान इसका गवाह है। हमारी वफादारी के बावजूद सरकार हमें बराबर नागरिक नहीं मानती। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »