19 Apr 2024, 23:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हथियारबंद 11 डकैतों ने लूटा ट्यूनीशिया बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 12:19PM | Updated Date: Aug 3 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ट्यूनीस। अल्जीरियन सीमा के पास बुधवार को कैसरिन शहर में सशस्त्र डकैतों ने ट्यूनीशिया बैंक पर हमला कर नगदी लूट ली। ट्यूनीशिया रक्षा सूत्रों ने इसमें आतंकी भूमिका का संदेह जताया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्यारह सशस्त्र डकैतों ने एक चोरी की कार के साथ ट्यूनीशिया बैंक पर धावा बोलकर नकदी लूटी और फरार हो गये। कितनी राशि लूटी गई इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं पाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि 2015 इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों द्वारा राजधानी के एक संग्रहालय में तथा समुद्र तट पर दर्जनों की संख्या में पर्यटकों की हत्या के बाद से हाई अर्लट घोषित किया गया है।  
 
सूत्रों के अनुसार तीन हजार से अधिक ट्यूनीशिया के नागरिक सीरिया, इराक और लीबिया में जेहादी ग्रुप के साथ लड़ रहे हैं। इनमें से कई युद्ध में मारे गए हैं जबकि कई अन्य जेलों में बंद हैं या फिर ट्यूनीशिया लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »