28 Mar 2024, 23:47:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में यात्री बस में बम विस्फोट - 8 लोगों की मौत, 40 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 12:32PM | Updated Date: Jul 31 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में मंगलवार को सड़क किनारे एक यात्री बस में बम विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोग मारे गए, जबकि 40 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सराकरी अधिकारी के हवाले से कहा कि बाला बुलुक के लखशाक इलाके में बस के 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) के संपर्क में आने के बाद तड़के करीब 4.30 बजे के आसपास विस्फोट हुआ।
 
जब घटना हुई उस समय बस पश्चिमी हेरात प्रांत से यात्रियों को काबुल ले जा रही थी। अधिकारिक बयान में आईईडी लगाने के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया है। प्रांत में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »