28 Mar 2024, 16:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एमएच 370 की नई जांच रिपोर्ट ने भी किया निराश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 11:05AM | Updated Date: Jul 31 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। चार साल पहले गायब हुई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 370 की स्वतंत्र जांच रिपोर्ट ने एक बार फिर पीड़ितों को निराश किया है। दरअसल इस रिपोर्ट में भी विमान के गायब होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसे लेकर पीड़ितों में नारजगी है।
 
उल्लेखनीय है कि आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान अचानक गायब हो गया था। विमान में 239 लोग सवार थे जिनमें ज्यादातर चीनी नागरिक थे। हादसे की जांच के लिए बनाई गई 19 सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मलेशिया और वियतनाम के ट्रैफिक कंट्रोल ने इस मामले पर उस वक्त सही कदम नहीं उठाया जब विमान रडार से गायब होकर वियतनाम के वायुक्षेत्र में घुसा था। उनकी इस लापरवाही से विमान को खोजने में देरी हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »