18 Apr 2024, 21:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और तुर्की के बीच पादरी ब्रूनसन को लेकर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2018 10:44AM | Updated Date: Jul 30 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावूसोगलु ने अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रूनसन को लेकर चर्चा की। तुर्की में पादरी ब्रूनसन को हिरासत में लिए जाने की घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है।
 
ट्रम्प प्रशासन ने पादरी ब्रूनसन की रिहाई के लिये तुर्की पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने इस संबंध में तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी है। तुर्की की एक अदालत ने इस सप्ताह पादरी ब्रूनसन को घर में नजरबंद करने के आदेश जारी किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »