26 Apr 2024, 02:16:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीएम मोदी ने युगांडा की संसद में दिया 10 सूत्री 'मंत्र'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 10:55AM | Updated Date: Jul 26 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी तीन अफ्रीकी देशों के 5 दिवसीय दौरे पर हैं। दो दिन रवांडा में गुजारने के बाद पीएम मोदी युगांडा पहुंचे हैं। युगांडा में पीएम मोदी ने भारत और स्टार्टअप को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत एक वैश्विक उत्पादन केंद्र और स्टार्टअप हब के तौर पर उभर रहा है। पीएम ने कहा कि भारत में बनी कार और स्मार्टफोन समेत अनेक मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सभी सामान आयात करते थे। 
 
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए युगांडा में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय इस्पात का इस्तेमाल कर आज भारत रेल पटरियों, मेट्रो ट्रेन कोच और उपग्रह का निर्माण खुद कर रहा है। मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है। इस मौके पर युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी मौजूद थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। मोदी ने कहा, संभव है कि बहुत जल्द जब आप यहां युगांडा में स्मार्टफोन खरीदने जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेवल नजर आएगा।
 
पीएम मोदी ने युगांडा की संसद में दिया 10 सूत्री 'मंत्र' 
पीएम मोदी अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव में युगांडा पहुंचे। पीएम तीन अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले मोदी दो दिन रवांडा में थे। युगांडा में उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच पुराने संबंध हैं। पीएम मोदी ने युगांडा की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युगांडा से भारत का रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि शताब्दियों का है। हमारे बीच श्रम का रिश्ता है, शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि युगांडा विकास के जिस मुकाम पर आज खड़ा है, उसकी बुनियाद मजबूत कर रहे युगांडा वासियों के खून-पसीने में भारतीयों का भी बहुत बड़ा योगदान है। 
 
इस दौरान पीएम ने कहा कि युगांडा समेत अफ्रीका के तमाम देश भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युगांडा की संसद में कहा कि अफ्रीका के साथ भारत की भागीदारी को 10 सिद्धांतों द्वारा निर्देशित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा अफ्रीका के मोती की तरह है। यह संपदाओं से भरा हुआ देश है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी दक्षिण अफ्रीका से जुड़ी हुई है। इससे पहले नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता आयोजित करने के लिए युगांडा पहुंचे। युगांडा के एंटेबे शहर में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मूसेवेनी भी स्वागत समारोह में भी उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »