24 Apr 2024, 05:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के साथ अच्छे संबंधों के पक्ष में हैं इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:14PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। क्रिकेटर से राजनेता बने तहरीक-ए- इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने बुधवार को होने वाले आम चुनाव से पहले भारत और पाकिस्तान के अच्छे संबंधों की वकालत करते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार का रास्ता खुलेगा जो दोनों पड़ोसी राष्ट्रों के हित में होगा। खान ने मंगलवार को एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, अगर भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे होंगे तो दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू हो सकेगा।
 
इससे दोनों देशों को फायदा होगा। खान ने कहा, भारत के साथ संबंधों को लेकर वर्तमान में कश्मीर ही मुद्दा है। दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के प्रयासों के लिए मैं पाकिस्तान को पूरे नंबर देता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि भारत के साथ अच्छे  और शांतिपूर्ण  संबंध होने चाहिए क्योंकि पूरा उपमहाद्वीप कश्मीर मुद्दे के कारण जैसे अशांत वातावरण में जी रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या यहां की अर्थव्यवस्था है। खान ने कहा, पाकिस्तान इस समय जिस सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है, वह है कि- हम दिवालिया हैं। हम इस  स्थिति नहीं हैं कि कर्ज की रकम वापस करें। हम अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, इसलिए हमने कर्ज लिये हैं। नई सरकार की संस्थाओं को मजबूत करना होगा, राजस्व को बढ़ाना होगा और भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। वर्तमान में हम विकट आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। खान की पार्टी ने इस माह जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि अगर पीटीआई सत्ता में आती है तो वह  भारत को रणनीतिक बातचीत के  लिए आमंत्रित करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »