19 Apr 2024, 07:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप पर किया पलटवार - कहा सावधान रहो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:12PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ट्विटर पर युद्ध लगातार जारी है। अब ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर पलटवार करते हुए आज उन्हें सावधान रहने की चेतावनी दी है। इससे पहले ट्रंप ने भी ट्विटर पर सीधे हसन रुहानी के लिए लिखा था कि ईरान अमेरिका को दोबारा कभी धमकाए न। ट्रंप की ट्विटर पर ईरान के नेताओं को दी धमकी की नकल करते हुए जरीफ ने लिखा, 'अप्रभावित ... हम सदियों से यहां है। हम यहां सदियों से हैं हमने अपने साम्राज्य सहित कई साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते हुए देखा है।
 
 हमारे उस साम्राज्य का जीवन काल भी इतना लंबा रहा, जितनी कुछ देशों की उम्र भी नहीं है। सावधान रहो। जरीफ ट्रंप के किए गए उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी, दोबारा अमेरिका को मत धमकाना नहीं तो आपको ऐसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में भी नहीं मिलेंगे। ट्रंप की इस टिप्पणी से पहले ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिकी नेता को चेतावनी दी थी, 'वह सोते हुए शेर को ना छेड़ें।
 
रुहानी ने कहा था कि ईरान के साथ लड़ाई ह्यसभी युद्धों की मां (सबसे भीषण लड़ाई) साबित होगी। जरीफ ने कहा, दुनिया ने कुछ महीने पहले इससे बड़ी धमकी सुनी थी और ईरानियों ने भी वह सुनी थी जबकि वह 40 वर्षों से सबसे सभ्य देशों में से एक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »