20 Apr 2024, 01:27:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में लू से 65 लोगों की मौत, 22 हजार अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:10PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। हाल ही में इतिहास की सबसे भयंकर बारिश के बाद बाढ़ झेलने वाला जापान पर अब गर्मी की मार पड़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक बीते एक हफ्ते में जापान में लू से 65 लोगों की जान चली गई है। इतना ही नहीं, लू से पीड़ित 22 हजार 647 लोगों को अस्पतालों में भर्ती भी कराया गया है। फायर ऐंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि वह साल 2008 से हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या दर्ज कर रही है और बीते दस सालों में इस बार सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
 
एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि जुलाई की शुरूआत से अब तक लू की चपेट में आने से 80 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 35 हजार लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मरने वालों में एक 6 साल का बच्चा भी है जो खेलने के बाद घर लौटते वक्त बेहोश हो गया था। सरकार के प्रवक्ता योशिदे सुगा ने कहा, 'भयंकर लू ने देश को अपनी चपेट में ले लिया है, इसलिए स्कूली छात्रों को बचाने के लिए आपात कदम उठाने होंगे।' सरकार ने कहा है कि वह सभी स्कूलों को वातानुकूलित बनाने के लिए फंड जारी करेगी।
 
फिलहाल जापान के आधे सरकारी स्कूलों में ही एसी है। देश में गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। सोमवार को कुमागया शहर में तापमान 41.1 सेल्सियस रहा। इसके अलावा तोक्यो के मेट्रो इलाके में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »