24 Apr 2024, 05:14:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान में सेना की कार्रवाई में आठ मादक पदार्थ तस्करों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 12:00PM | Updated Date: Jul 24 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। उत्तर-पूर्वी लेबनान में सेना की कार्रवाई में सोमवार को आठ मादक पदार्थ तस्करों की मौत हो गई है। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना ने जारी एक बयान में कहा कि ब्रिताल शहर में  हथियारबंद समूहों ने सैनिकों को निशाना बनाकर उन पर गोलियां चलाई और सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमे आठ हथियारबंद तस्कर ढेर हो गए। इस कार्रवाई के बाद 41 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सेना ने बताया कि इस दौरान मादक पदार्थाें के अलावा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »