29 Mar 2024, 05:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में इस्लामिक स्टेट के 43 संदिग्ध हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 11:58AM | Updated Date: Jul 24 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की में पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 43 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी करके यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक इस्तांबुल की आतंकवाद निरोधक पुलिस इकाई ने शुक्रवार को 15 घरों पर एक साथ छापेमारी कर संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह संदिग्ध इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए सोशल मीडिया समूहों के सदस्य हैं। यह संदिग्ध संघर्षरत क्षेत्रों के लोगों के संपर्क में हैं। 
 
आईएस ने हाल के वर्षों के दौरान तुर्की में कई हमलों को अंजाम दिया है। गत वर्ष एक जनवरी 2017 को इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में हुए हमले में 39 लोगों की मौत हो गयी थी। इसके अलावा 2016 में शहर में हुए एक अन्य विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। तुर्की ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में आईएस के नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »