19 Apr 2024, 06:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बच्चे पर तेजाब फेंकने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 11:43AM | Updated Date: Jul 24 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने तीन लोगों को वॉर्सेस्टर शहर में  एक तीन साल के बच्चे पर तेजाब फेंकने के आरोप में लंदन से गिरफ्तार किया है। मध्य इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर में शनिवार को होम बारगेन दुकान में यह दुर्घटना हुई जिसमें बच्चे का चेहरा और बाजू गंभीर रूप से झुलस गए, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
 
पुलिस ने कहा, बच्चे की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है लेकिन दुर्घटना के ये घाव लंबे समय तक रहेंगे। पुलिस ने कहा कि बच्चे के ऊपर तेजाब फेंकने वाले तीन लोगों को उन्होंने गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 22, 25 और 26 साल है। ब्रिटेन में इन दिनों तेजाब से हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »