29 Mar 2024, 12:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हराम के हमले में 18 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 11:08AM | Updated Date: Jul 23 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दजामेना। बोको हरम आतंकियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में 18 लोग मारे गए हैं। सैन्य सूत्र के अनुसार आतंकी संगठन बोको हराम ने गुरुवार को रात नौ बजे नाइजर के साथ चाड की सीमा से बहुत दूर दाबूआ के दक्षिण में एक गांव पर हमला किया था। हमलावरों ने 18 लोगों के गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी।
 
इस हमले में दो अन्य घायल हो गए। यही नहीं 10 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया। बोको हरम के बगावती रुख ने इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। नाइजीरिया में 2009 में कम से कम 20,000 लोग मारे गए थे, 20 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा था। इस समय मानवीय संकट उत्पन्न हो गया था। चाड में हाल ही में जिहादियों द्वारा किए गए हमलों में वृद्धि हुई है। मई माह में चाड झील के एक द्वीप पर चाडियन सेना के चेकपॉइंट पर बोको हरम हमले में चार सरकारी अधिकारियों और एक सैनिक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »