29 Mar 2024, 18:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज से तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 10:22AM | Updated Date: Jul 23 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में तीन देशों रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना होंगे। दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री सोमवार और मंगलवार को रवांडा में रुकेंगे।
 
जबकि 24 और 25 जुलाई को उनका युगांडा में रुकने का कार्यक्रम है। यात्रा के अंतिम चरण में वह दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे जहां वह 27 जुलाई तक रुकेंगे। मोदी रवांडा की यात्रा पर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। जबकि पिछले करीब दो दशक में वह युगांडा जाने वाले भारत के पहले शासनाध्यक्ष होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »