20 Apr 2024, 10:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार ने गठित की कमिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:46AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए एक रणनीति के मसौदे पर जनता की राय मांगी जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने से संबंधित मुद्दों की जांच करने और वर्ष 2022 तक वास्तव में किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से रणनीति की सिफारिश करने के लिए एक अंतर मंत्रालयी समिति गठित की है।
 
रूपाला ने बताया कि इस समय समिति द्वारा तैयार की गई । 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने संबंधी रणनीति के मसौदे पर जनता की राय जानने के लिए इसे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »