20 Apr 2024, 01:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने साधा ईयू पर निशाना, गूगल पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:42AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को यूरोपीय संघ (ईयू) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल पर जुर्माना लगाने से पता चलता है कि ईयू अमेरिका से बेजा फायदा उठा रहा है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, यूरोपीय संघ ने हमारी बेहतरीन कंपनियों में से एक गूगल पर पांच अरब डॉलर का जुमार्ना लगाया है। वे पूरी तरह से अमेरिका से बेजा लाभ ले रहे हैं, लेकिन वे अधिक समय तक ऐसा नहीं कर पाएंगे। ट्रंप ने कहा, मैंने आपको बताया था। 
 
ट्रंप ने व्यापार घाटे और रक्षा खपत को लेकर ब्रसेल्स में दिए अपने कटु बयान का हवाला देते हुए यह बात कही। गौरतलब है कि यूरोपीय आयोग ने बुधवार को गूगल पर ईयू के प्रतिस्पर्धी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 4.3 अरब यूरो यानी लगभग पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। 
 
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने की बात कही है। ट्रंप का यह बयान यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर के 25 जुलाई को अमेरिका दौरे से पहले आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और जंकर ट्रांस अटलांटिक व्यापार पर ध्यान केंद्रित करेंगे और मजबूत आर्थिक साझेदारी का निर्माण करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »