29 Mar 2024, 05:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के लिए पुतिन जिम्मेदार : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:36AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप के लिए वह वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार मानते हैं। ट्रंप ने सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पुतिन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि मुलाकात के दौरान उन्होंने अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया था। लेकिन उन्होंने पुतिन की विशेष तौर निंदा नहीं की थी। क्या आप अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के मामले में पुतिन को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार मानते हैं। ट्रंप से जब यह पूछा गया तब उन्होंने कहा, हां मैं यह मानता हूं। रूस की कमान उनके हाथों में है। 
 
अगर मेरे देश में कुछ होता है तो उसके मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं। इसी तरह अगर रूस ने कुछ किया है तो उसका नेता होने के कारण पुतिन को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप को लेकर अमेरिकी खुफिया विभाग के आकलन से सहमत हूं। मैंने पहले भी कई बार यह बात कही है और अब भी कह रहा हूं कि खुफिया विभाग का आकलन सही है। अमेरिका खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि रूस ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। वैसे रूस ने इन आरोपों से इनकार किया है। 
 
इससे पहले ट्रंप ने पुतिन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के अमेरिकी खुफिया विभाग के दावे का समर्थन नहीं किया था।  इसके बाद ट्रंप अमेरिकी सांसदों के निशाने पर आ गए। आलोचना होते ही वह अपने पुराने रुख से पलट गए और सफाई देने लगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »