24 Apr 2024, 16:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हेलसिंकी के बाद अब वाशिंगटन में होगी पुतिन और ट्रंप की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:33AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने हेलसिंकी में मुलाकात की थी। इस मुलाकात पर आलोचनाओं का सिलसिला अभी चल ही रहा था कि ट्रंप ने वाशिंगटन में पुतिन की मेजबानी करने का नया शिगूफा छोड़ दिया है। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के वाशिंगटन आने को लेकर बातचीत का दौर जारी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने ट्वीट किया है कि दोनों नेताओं के बीच अगली मुलाकात जल्दी होने की संभावना है। इस हफ्ते पुतिन के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता में दिया। इन बयानों को लेकर ट्रंप को विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी और समर्थकों की भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 
 
पक्ष और विपक्ष दोनों को ही लगता है कि पुतिन के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव को तवज्जों नहीं दिया है। रूसी हस्तक्षेप की बात और इस संबंध में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन को ट्रंप ने कम मह्त्तव दिया। आरोपों के बाद ट्रंप और व्हाइट हाउस की ओर से दिए जा रहे स्पष्टीकरण ने अजीबो-गरीब हालात पैदा कर दिए हैं। राष्ट्रपति और उनके कार्यालय की ओर से जारी बयानों में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा है। हालांकि ट्रंप ने इन सारी बातों से पल्ला झाड़ लिया है। ट्रंप ने गुरुवार को इसे 'फर्जी समाचार मीडिया' का किया धरा बताया। उनका कहना है कि ये उनकी उपलब्धियों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »