29 Mar 2024, 12:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 12:20PM | Updated Date: Jul 20 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले चार वर्षों में विपक्ष की ओर से नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के खिलाफ पेश किए गए पहले अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई। चर्चा की शुरूआत तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के जयदेव गल्ला ने की। इससे पहले बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का बहिष्कार करते हुए सदन से वाकआउट कर गए।
 
सदन में बीजद के 19 सदस्य हैं। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तेदेपा के एस केसीनेनी को अविश्वास प्रस्ताव पेश करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि तेदेपा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू करने और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर राजग गठबंधन से अलग हो गई थी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »