16 Apr 2024, 14:20:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेल्सन मंडेला को याद कर बराक ओबामा ने इशारों में ट्रंप पर बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 11:38AM | Updated Date: Jul 20 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती के मौके पर रंगभेद के खिलाफ उनकी लड़ाई को याद किया। वॉइट हाउस छोड़ने के बाद अपने सबसे बड़े राजनीतिक भाषण में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए उन्हें जमकर सुनया। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया एक अनिश्चित और अस्थिर समय में जी रही है।
 
ऐसे वक्त में साजिशन और सोची-समझी रणनीति के तहत संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने रंगभेद के खिलाफ पूरी दुनिया में अपनी मुहिम के लिए सराहे जानेवाले नेल्सन मंडेला को नमन किया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मंडेला ने लोकतंत्र, विविधता और सहिष्णुता को बचाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज के इस दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों से एकजुट होकर मंडेला के विचारों और आदर्शों को जीवित रखने के लिए काम करना होगा।
 
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बराक ओबामा ने अपने भाषण की शुरूआत ही 'हम एक अनिश्चित और अजीब दौर में जीने के लिए अभिशप्त हैं' कहकर की। उन्होंने कहा कि इन दिनों जैसी खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं, उन्हें पढ़ना त्रासद और परेशानी का सबब है। माना जा रहा है कि वह इशारों में ट्रंप की सख्त नीतियों की आलोचना कर रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »