17 Apr 2024, 00:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लिंचिंग मुद्दे पर संसद में हंगामा - स्‍पीकर ने सिंधिया को लगाई फटकार, राजनाथ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 2:04PM | Updated Date: Jul 19 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर आज लोकसभा बोलते हुए कहा कि यह सच है कि देश के कई भागों में लिंचिंग के घटनाओं में कई लोगों की जान गई लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लिंचिंग के कारण जिनकी भी मौत हुई उसकी मैं सरकार की ओर से कड़ी निंदा करता हूं। वहीं जब राजनाथ लिंचिंग के मुद्दे पर बोल रहे थे तो कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हंगामा करना शुरू कर दिया, इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनको फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार जवाब दे तो रही है, आप गृहमंत्री को बोलने तो दीजिए।
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने अपनी बात हंगामे के बीच जारी रखते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से इस पर बार-बार एडवाइजरी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर भी अफवाहों को रोकने के लिए भी एजेंसियों से कहा गया है। राजनाथ ने कहा कि जिन राज्यों में यह घटनाएं हुई हैं उन्होंने वहां के मुख्यमंत्रियों से  भी बात की है और इनके पीछे जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »