29 Mar 2024, 02:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मशहूर कवि और गीतकार गोपालदास नीरज की हालत नाजुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 11:40AM | Updated Date: Jul 18 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। मशहूर कवि और गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें आगरा के लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  बताया गया है कि गोपालदास को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके कारण उन्हें पहले कमला नगर स्थित साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कोई सुधार न होने पर उन्हें लोटस हॉस्टिल लाया गया।  लोटस हॉस्पिटल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »