19 Apr 2024, 02:08:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में बारिश- बाढ़ से 22 की मौत, राजस्थान-महाराष्ट्र भी बेहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 12:59PM | Updated Date: Jul 15 2018 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बारिश और बाढ़ ने आधे हिन्दुस्तान में भारी तबाही मचा रखी है। गुजरात में अब तक बाढ़ और बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। कल एक घंटे की बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल हो गया था। दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर 10 फीट ऊंची बस का 8 फीट हिस्सा पानी में डूब गया था।
 
पानी-पानी हो गया राजस्थान का फतेहपुर-शेखावटी
राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में कल हुई बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। शहर में हुई पहली बारिश ने ही नगरपालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर हुई बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
 
महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
मानसून पूरे महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा है। राज्य के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों में हुई बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश के कोल्हापुर जिले में भी तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी यहां तेज बारिश का अनुमान जताया है।
 
गुजरात में 22 लोगों की मौत
गुजरात के नवसारी जिले में लगातार के बाद अब तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्री आफत भी झेलने पड़ रही है। शुक्रवार को तेज हवाओं के चलते नवसारी के तट पर 35 से 40 फीट ऊंची लहरें उठीं। हाईटाइड के चलते समुद्र से सटे  गांवों में पानी भर गया है, जिससे यहां रहने वालों की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गयी है। राज्य में अबतक 22 लोगों की मौत हो गई है।
 
कई राज्यों में मची तबाही - जम्मू-कश्मीर के डोडा में बढ़ा  पानी का बहाव
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई तेज बारिश के बाद कोटी नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया, जिसके चलते नाले से सटी सड़क का हिस्सा पानी में बह गया। रोड बहने की वजह से यहां को लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »