यांगून। म्यांमार के कांत खनन क्षेत्र में भूस्खलन में करीब 15 लोग मारे गये और 45 अन्य घायल हो गये। ह्पाकांत के प्रशासक के एस आॅन्ग ने बताया कि खननकर्मी खान में एक कीमती खनिज की तलाश कर रहे थे तभी एक ढलान से गीली मिट्टी ढह गयी और खननकर्मी मलबे में दब गये। मलबे से 15 शव निकाल लिये गये हैं और 45 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी के लापता होने के बारे में जानकारी मिलती है तो वे अधिकारियों को बतायें। बताया कि पीड़ित खननकर्मी किसी कंपनी से जुड़े हुए नहीं थे। इस इलाके में अनौपचारिक तरीके से खनन करने वाले लोग आते रहते हैं और अक्सर भूस्खलन की चपेट में आ जाते हैं। गत मई में भी 14 खननकर्मी भूस्खलन में मारे गये थे। 2015 में ऐसी ही एक घटना में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।