20 Apr 2024, 02:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने राकेश सिन्हा, मानसिंह समेत 4 हस्तियों को राज्यसभा में किया मनोनीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 2:28PM | Updated Date: Jul 14 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शनिवार को राज्‍यसभा के लिए चार सांसद मनोनीत किए गए। इनमें राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्र और राम सकल सिंह शामिल हैं। राकेश सिन्‍हा संघ विचारक हैं, जबकि सोनल मानसिंह ओडिसी की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने इन चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश के राम सकल सिंह ने दलित समुदाय के कल्याण एवं बेहतरी के लिए काम किया है। एक किसान नेता के रूप में उन्होंने किसानों, श्रमिकों के कल्याण के लिए काम किया. वे तीन बार सांसद रहे और उत्तरप्रदेश के राबर्ट्सगंज का प्रतिनिधित्व किया था। 
 
राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू कालेज में प्रोफेसर और भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के सदस्य हैं। वे नियमित रूप से समाचारपत्रों में आलेख लिखते हैं। 
 
रघुनाथ महापात्र का पारंपरिक स्थापत्य और धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के सौंदर्यीकरण कार्य में हिस्सा लिया। उनके प्रसिद्ध कार्यों में छह फुट लम्बे भगवान सूर्य की संसद के सेंट्रल हाल में स्थित प्रतिमा और पेरिस में बुद्ध मंदिर में लकड़ी से बने बुद्ध हैं। सोनल मान सिंह प्रसिद्ध भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना है और छह दशकों से इस क्षेत्र में योगदान दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »