29 Mar 2024, 07:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के जीपीएफ अकाउंट में फर्जीवाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 1:53PM | Updated Date: Jul 14 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के कई अधिकारियों के जीपीएफ अकाउंट में फर्जीवाड़ा होने की खबर है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की है। सीबीआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई मुख्यालय में एसीबी ब्रांच में ये मामला दर्ज किया गया है। इसकी सीबीआई के डीएसपी रणविजय सिंह के नेतृत्व में तफ्तीश की जा रही है।  एसीबी ब्रांच के एसपी वी एम मित्तल खुद भी मॉनिटर कर रहे हैं। 
 
तफ्तीश में जुटी सीबीआई 
सीबीआई अब मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर कैसे जीपीएफ अकाउंट से ये पैसे निकाले गए हैं। शुरुआत में ये 92 लाख का अवैध निकासी का मामला नजर आ रहा है लेकिन इस रकम में और शिकायतों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।इस फ्रॉड का शिकार हुए कर्मचारी विदेश मंत्रालय के मूल अधिकारी नहीं है। बल्कि ये डेप्युटेशन पर हैं। इनके साथ धोखाधड़ी हुई है। विदेश मंत्रालय ने पहले जीपीएफ से और बाद में सीबीआई से मामले की जांच का अनुरोध किया है। जांच प्रक्रिया जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »