28 Mar 2024, 23:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के लिए उत्तर कोरिया गंभीर खतरा : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 12:51PM | Updated Date: Jun 24 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तर कोरिया को गंभीर खतरा मानते हुए उस पर लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है। इन आर्थिक प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया की अमेरिका में संपत्तियों को फ्रीज भी किया गया है। समाचार पत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक, 12 जून को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ ऐतिहासिक मुलाकात के बावजूद ट्रंप ने शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में प्रतिबंध लगाए रखने को मंजूरी दी। ट्रंप ने शुक्रवार को जिस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया, उसके तहत उत्तर कोरिया पर एक साल तक कठोर आर्थिक प्रतिबंध जारी रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »