16 Apr 2024, 11:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा के दौरान उनका काम संभालेंगे पोखरेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 11:53AM | Updated Date: Jun 22 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की चीन यात्रा के दौरान उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ईश्वर चंद पोखरेल कार्यकारी प्रधानमंत्री के तौर पर उनके प्रशासनिक कामकाज को संभालेंगे। दैनिक काठमांडू पोस्ट के मुताबिक ओली मंगलवार से एक सप्ताह की चीन यात्रा पर हैं। ओली ने चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के निमंत्रण पर इस यात्रा के लिए राजी हुए हैं। 
 
पोखरेल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में दूसरा दर्जा हासिल है। इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री उपेंद्र यादव भी हालांकि दूसरे उप प्रधानमंत्री हैं। वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओली के साथ पुष्प कमल दहल भी एनसीपी के संयुक्त रुप से अध्यक्ष बनाये गये हैं।
 
ओली और दहल के बाद दूसरे स्तर के नेता नेपाल को इसलिए यह जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि श्री दहल अपनी पत्नी सीता दहल के इलाज के लिए सिंगापुर में हैं। दहल शुक्रवार को काठमांडू लौटेंगे जिसके बाद वह पार्टी का प्रभार ग्रहण करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »