28 Mar 2024, 18:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP-PDP गठबंधन टूटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 8वीं बार लगा राज्यपाल शासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 11:47AM | Updated Date: Jun 20 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में बदले घटनाक्रम के बीच राज्यपाल एनएन वोहरा जल्द ही राज्य के सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। ये मीटिंग सुबह 11.45 मिनट पर शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राज्यपाल शासन के तहत राज्य को चलाने के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है।
 
राज्यपाल एन एन वोहरा ने मंगलवार को राष्ट्रपति कोविंद को राज्य के हालात पर रिपोर्ट भेजी थी और राज्य में केंद्रीय शासन लगाने की सिफारिश की थी जिसे आज राष्ट्रपति कोविंद ने मंजूरी दे दी है। बीते एक दशक में यह चौथी बार है जब राज्य में राज्यपाल शासन लगा है।
 
मंगलवार को भाजपा ने अपनी गठबंधन सहयोगी पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था। बीते चार दशक में यह आठवीं बार है जब राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया है और वर्ष 2008 से वोहरा के कार्यकाल में चौथी बार राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया है। भाजपा ने कल दोपहर अचानक ही राज्य में पीडीपी के साथ तीन साल पुराने सत्तारूढ़ गठबंधन खत्म कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »