18 Apr 2024, 06:36:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को मिली अस्पताल से छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 3:15PM | Updated Date: Jun 19 2018 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिसोदिया की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली सरकार के दोनों मंत्रियों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राजनिवास में धरने पर बैठे हुए थे। पेशाब में कीटोन की मात्रा अधिक हो जाने के कारण सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार देर रात उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी  सत्येंद्र जैन को भी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था।  सिसोदिया और जैन 11 जून से राजनिवास में मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री गोपाल राय के साथ धरने पर हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »