25 Apr 2024, 04:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-7 देशों का रूस पर प्रतिबंध बनाए रखना सही: थेरेसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 5:46PM | Updated Date: Jun 10 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्यूबेक। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने जी-7 देशों के रूस पर प्रतिबंध बनाये रखने के बयान का स्वागत किया है। कनाडा के क्यूबेक में दो दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को श्रीमती मे जी-7 देशों के जारी बयान का स्वागत किया। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया था कि देशों को समूह से बाहर किये गये देशों वापस लिये जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। 
 
मे ने दोहराया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार विवाद पर 'जैसे को तैसा' की कार्रवाई से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बैठक में हालांकि अमेरिका के स्टील और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क दरें बढ़ाने के अनुचित निर्णय पर ब्रिटेन की ओर से गहरी निराशा भी व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »