29 Mar 2024, 01:59:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-चीन देंगे दुनिया को शांति की प्रेरणा,कई समझौतों पर हुई हस्ताक्षर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 11:45AM | Updated Date: Jun 10 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंगदाओ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के किंगदाओ शहर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के तमाम पहलुओं पर चर्चा की। मीटिंग से पहले दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के मजबूत और स्थिर संबंधों से दुनिया को स्थिरता और शांति की प्रेरणा मिल सकती है। उन्होंने वुहान में शी के साथ अनौपचारिक मुलाकात को भी याद किया। 
 
कई समझौतों पर हस्ताक्षर
शनिवार को दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और चीन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता वुहान में पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा भी ले सकते हैं। यह बैठक यहां होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन के सलाना सम्मेलन से इतर हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »