29 Mar 2024, 13:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सूरत में डाइंग मिलों में आग, 15 कामगार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 3:13PM | Updated Date: Jun 9 2018 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात के सूरत में कपड़ों की रंगाई करने वाली दो निजी डाइंग मिलों में शनिवार को आग लग गई और इस दौरान 15 कामगार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनो मिल पांडेसरा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित हैं। पहली घटना तड़के लगभग दो बजे हुई जब शालू डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स में एक स्लेब चौथी मंजिल से नीचे रखे केमिकल के जत्थे पर गिर गया। इससे आग लग गई।

14 कामगार चोट लगने से और एक आग से झुलस कर घायल हो गया। मिल की दीवार तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया और यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद जब यह आग बुझ गयी और प्रभावित क्षेत्र को ठंडा करने (कूलिंग) की प्रक्रिया चल रही थी तभी पास ही स्थित एक अन्य डाइंग मिल मारूति डाइंग मिल में भी अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »