26 Apr 2024, 05:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताइवान ने अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए किया बड़ा सैन्य अभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 11:21AM | Updated Date: Jun 8 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर ताइवान ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। ताइवान के सैनिकों ने ताइचुंग शहर में बड़ा युद्धाभ्यास किया है। 'हान कुआंग' नाम के इस सैन्य अभ्यास पर निगरानी के लिए ताइवान ने पहली बार ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इसमें तोपखाना और 16 एफ-16 लड़ाकू विमानों ने दुश्मन देश की सेना की भूमिका निभाई जबकि 12 जिंगगुओ और आठ एफ-16एस लड़ाकू विमानों ने ताइवान की सुरक्षा का जिम्मा उठाया।
 
ताइवान के इस सैन्य युद्धाभ्यास को देखने के लिए उसके सहयोगी देश स्वाजीलैंड के किंग मस्वाती तृतीय भी यहां पहुंचे, इस दौरान राष्ट्रपति साई इंग-वेन भी उनके साथ मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि चीन लगातार खास रणनीति के तहत ताइवान के सहयोगी देशों पर उससे रिश्ते तोड़ने का दबाव डाल रहा है। इसके लिए वह साम-दाम-दंड-भेद हर नीति का प्रयोग कर रहा है। इसी के चलते हाल में दो अफ्रीकी देशों बर्किना फासो और डोमिनिकन गणराज्य ने ताइवान से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए। ताइवान के अब केवल 18 देशों से कूटनीतिक रिश्ते बचे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »