19 Apr 2024, 13:20:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने विश्व को एकजुट होना चाहिए : संरा राष्ट्र महासचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 11:14AM | Updated Date: Jun 6 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए विश्व को एकजुट हो जाना चाहिए। गुटेरेस ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने संदेश में कहा कि समुद्र में माइक्रोप्लास्टिक के कण अब हमारे तारा समूह से अधिक हो गये हैं। समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए एक स्वस्थ ग्रह आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा, 'हम सभी की हमारे एक मात्र घर को बचाने में अपनी-अपनी भूमिका है। हमारी दुनिया हानिकारक प्लास्टिक कचरे में भर गयी है। प्रत्येक वर्ष 80 लाख टन कचरा समुद्र में जाता है।' उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलन जारी रहा तो 2050 तक हमारे समुद्रों में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक होगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुटेरेस ने प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग को सीमित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उस प्लास्टिक उत्पाद को लेने से इनकार कर दीजिए जिसका पुन: इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, 'हम सब मिलकर एक स्वच्छ और हरी-भरी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस 1974 से मनाना शुरू किया गया था तब यह दिवस वैश्विक पर्यावरणीय चिंता, ओजोन ह्रास, मरुस्थलीकरण और वैश्विक तापमान को लेकर जागरुकता फैलाने और इनके प्रति राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने में मददगार रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »