19 Apr 2024, 18:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक की फायरिंग पर बोलीं रक्षामंत्री - सेना को उकसाया तो जवाब जरूर मिलेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 4:03PM | Updated Date: Jun 5 2018 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान लगातार भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। जिससे सीमा पर काफी तनाव है। मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंगलवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में सीजफायर के मसले पर फैसला लेने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेना से स्पष्ट रुप से बातचीत की थी। बातचीत के बाद ही आगे फैसला लिया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रमजान के महीने में यूं ही लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता रहा तो भारतीय सेना के पास भी जवाबी कार्रवाई करने का विकल्प मौजद है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को अगर उकसाया गया तो पाकिस्तान को जवाब जरूर मिलेगा। पाकिस्तान के मुद्दे का जिक्र करते हुए सीतरमण ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि आतंकवाद और गंभीर मुद्दों पर बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »