19 Apr 2024, 18:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उपेन्द्र यादव बने नेपाल के नए उप प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2018 10:24AM | Updated Date: Jun 3 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल में नई सरकार में मधेसियों को स्थान दिये जाने के साथ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के मंत्रिमंडल को दो उप प्रधानमंत्री भी मिल गये। संघीय समाजवादी फोरम (नेपाल) के नेता उपेन्द्र यादव और मोहम्मद इश्तियाक राय को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शीतल निवास में मंत्री पद की शपथ दिलायी जिन्हें क्रमश: स्वास्थ्य एवं जनसंख्या तथा शहरी विकास विभाग दिया गया है।  शाम को राष्ट्रपति भवन से एक आदेश जारी करके यादव और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 
 
इसी प्रकार से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री गोकुल बस्कोटा का दर्जा बढ़ा कर उन्हें राज्य मंत्री की बजाय केबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पूर्व भी यादव, पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री तथा श्री राय श्रम मंत्री रह चुके हैं। संघीय समाजवादी फोरम (नेपाल) दो बिन्दु के समझौते के आधार पर ओली सरकार में शामिल हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »