29 Mar 2024, 04:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शिकार अभियान में जापान ने मार दीं 122 गर्भवती मिंक व्हेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 11:27AM | Updated Date: Jun 1 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। इंटरनेशनल व्हेलिंग कमेटी को सौंपी गई रिपोर्ट में जापान सरकार ने कहा है कि उसने अपने सालाना व्हेल अभियान के दौरान इस बार कुल 333 मिंक व्हेल का शिकार किया है, जिनमें 112 गर्भवती मिंक व्हेल शामिल हैं। चार महीने तक चलने वाला जापान का यह अभियान गत मार्च में समाप्त हुआ था।
 
जापान सरकार द्वारा मिंक व्हेल का यह अभियान शुरू से ही विवादों में रहा है जिसके बचाव में जापान हमेशा से ही कहता रहा है कि वह केवल वैज्ञानिक शोध के लिए शिकार करता है। लेकिन व्हेल के संरक्षण से जुड़े लोग इसे भयानक और अनावश्यक करार देते हैं। जापान अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग का सदस्य है। आयोग ने 1986 से व्हेल के शिकार पर रोक लगा रखी है।
 
इसके बावजूद जापान व्हेल का शिकार जारी रखे हुए है।
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद नागरिकों की प्रोटीन जरूरतें पूरी करने के लिए व्हेल के शिकार में तेजी आई। जापान में रात के खाने में व्हेल का मीट ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन हाल के वर्षों में व्हेल मीट खाने वालों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »