29 Mar 2024, 02:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गिरिराज सिंह बोले - मोदी सरकार में 10 करोड़ युवाओं को मिला रोजगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 4:41PM | Updated Date: May 30 2018 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले चार वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण रूप से सफल बताया और दावा किया कि इस सरकार में 10 करोड़ युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
 
गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में देश के करीब 10 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना के तहत बैकों और वित्तीय संस्थानों ने देश के करीब 12 करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने के लिए करीब छह लाख करोड़ रुपए ऋण दिए है। 
  
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चार वर्षों में 123 से अधिक विकास योजनाएं लागू की हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य योजना और प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मंत्रालय देश मे चरखा उद्योग लगाने का काम शुरू कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »