29 Mar 2024, 14:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज, शाम चार बजे घोषित होंगे नतीजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 12:47PM | Updated Date: May 29 2018 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे मंगलवार शाम चार बजे घोषित किये जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 16,38,428 शामिल हुए हैं।  नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 
 
शाम चार बजे घोषित होंगे नतीजे
इसके अलावा सर्च इंजन गूगल और सीबीएसई ने एक करार किया है, जिससे रिजल्ट और परीक्षा से संबंधित जानकारियों को सर्च इंजन पर खोजना आसान हो सकेगा। गूगल प्लैटफॉर्म के जरिये छात्र परीक्षा की तारीख, रजिस्ट्रेशन और दूसरी जरूरी जानकारियां भी देख सकेंगे। इसके लिए गूगल ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे सर्च के दौरान आसानी होगी।
 
इस बार जल्द आ रहा रिजल्ट
पिछले साल रिजल्ट 3 जून को जारी किया गया था, जिसमें ओवरआॅल 90.95 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, जो साल 2016 के मुकाबले 5 फीसदी कम थे। साल 2016 में ओवरआॅल 96.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इस साल 10वीं का गणित और 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हो गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »