20 Apr 2024, 07:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले- सारे वादे पूरे किए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2018 3:30PM | Updated Date: May 27 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने सर्वाधिक परिश्रम और 15 घंटे काम करने वाला प्रधानमंत्री दिया है। अमित शाह ने मोदी सरकार की योजनाओं का भरपूर बखान किया।
 
उन्होंने कहा कि 30 साल में पहली बार किसी पार्टी को बहुमत मिला और हम जनता से किए वादे पर खरे उतरे हैं। अमित शाह ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार विहीन और कड़े फैसले लेने वाली सरकार दी है।  मोदी सरकार गांव और किसानों का हित सोचने वाली सरकार है।  उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि ये सरकार किसानों की होगी या उद्योगपतियों की, हम दोनों ही मोर्चे पर खरे उतरे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »