26 Apr 2024, 04:36:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में असफल विद्रोह मामले में 104 लोगों को उम्र कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 11:01AM | Updated Date: May 22 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की में 2016 में हुए असफल तख्तापलट के मामले में सुनवाई कर रही एक अदालत ने 104 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई। समाचार पत्र हुर्रियत ने यह जानकारी दी है। समाचार पत्र के अनुसार इस मामले में यह अब तक का दिया गया भारी दंड है और 280 प्रतिवादियों में से 104 को इजमिर शहर की एईगान अदालत ने यह सजा सुनाई है। इसी मामले में 21 लोगों को राष्ट्रपति का अपमान करने के आरोप में 20 वर्ष कैद की सजा 31 लोगोें को आतंकवादी संगठन से संपर्क रखने के आरोप में 10 वर्ष और छह माह की सजा सुनाई गई है। 
 
गौरतलब है कि 15 जुलाई 2016 की रात को हथियार बंद सैनिकों ने संसद पर हमला किया था और राष्ट्रपति तैयिप अर्दोगान का तख्ता पलट करने की कोशिश की थी । इस असफल तख्ता पलट में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे अमेरिका आधारित मौलवी फतेहुल्लाह गुलेन के नेटवर्क का हाथ था लेकिन उसने इसमें अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »