29 Mar 2024, 12:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए प्रक्षेपित किया उपग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:54AM | Updated Date: May 22 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन ने सोमवार तड़के एक रिले उपग्रह का प्रक्षेपण किया जिसका उद्देश्य पृथ्वी और प्रक्षेपित किए जाने वाले प्रस्तावित चंद्रयान के बीच संपर्क स्थापित करना होगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से इस बात की जानकारी दी।
 
शिन्हुआ के मुताबिक चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित शिचांग प्रक्षेपण केन्द्र से स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह पांच बजकर 28 मिनट पर लांग मार्च-4सी रॉकेट के माध्यम से यह रिले उपग्रह अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ। चीन का प्रस्तावित चंद्रयान चंद्रमा की अंधेरे वाली सतह का बड़े पैमाने पर अध्ययन करेगा। 
 
चीन का लक्ष्य 2030 तक अंतरिक्ष के क्षेत्र में रूस और अमेरिका की तरह एक प्रमुख शक्ति बनने का है। गौरतलब है कि चीन की योजना अगले वर्ष खुद के मानव अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »