29 Mar 2024, 15:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव परिणाम को मान्यता नहीं देगा अमेरिका : सूलीवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 4:45PM | Updated Date: May 21 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आय। अमेरिका वेनेजुएला में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को मान्यता नहीं देगा। अमेरिका के उपविदेश मंत्री जॉन सूलीवान ने पत्रकारों से यह बात कही। सूलीवान ने कहा कि अमेरिका सक्रिय रूप से वेनेजुएला पर तेल से संबंधित प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में सोमवार को होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। 
 
आर्थिक संकट और खाद्य पदार्थों की कमी का सामना कर रहे रहे लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो छह वर्षीय कार्यकाल के लिए मैदान में हैं। प्रमुख विपक्षी दलों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। श्री मादुरो के दो बड़े प्रतिद्वंदी नेताओं को चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्व बस चालक श्री मादुरो के इस चुनाव में जीतने की संभावना प्रबल है। गौरतलब है कि संकटग्रस्त वेनेजुएला के लाखों नागरिक देश छोड़कर कोलंबिया तथा ब्राजील के अलावा अन्य देशों में शरण ले रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »