29 Mar 2024, 05:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के क्षेत्र कार्यालय को बंद करेगा नेपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 11:47AM | Updated Date: May 21 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने कहा है कि उनका देश निकट भविष्य में भारतीय दूतावास के क्षेत्र कार्यालय को बंद कर देगा क्योंकि इसने अपना उद्देश्य पूरा कर लिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सड़कों पर परिचालन को लेकर वाहनों को पास जारी करने के लिए 2008 में अस्थायी क्षेत्र कार्यालय स्थापित करने की इजाजत दी गई थी। कोसी में आई बाढ़ से पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के 17 किमी लंबे हिस्से के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। शुरू में इसकी स्थापना सुनसरी जिले में की गई थी और बाद में इसे यहां से 375 किमी दूर बिराटनगर शहर ले जाया गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »