20 Apr 2024, 14:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वीजा न देने पर भारतीय पेशेवरों के समर्थन में उतरे हजारों लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2018 11:28AM | Updated Date: May 18 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटिश सरकार की ओर से सैकड़ों भारतीय पेशेवरों को वीजा देने से मना किए जाने पर बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में आ गए हैं। इसके लिए 30 हजार से ज्यादा लोगों ने एक आॅनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके माध्यम से ब्रिटिश सरकार से यह अपील की गई है कि इस देश में रहने और काम करने के अधिकारों से रोकने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रावधानों का दुरुपयोग बंद होना चाहिए। यह आॅनलाइन अभियान उच्च कुशल प्रवासी लोगों के एक समूह की ओर से चलाया गया है।
 
अधिकार संगठन कैंपेन फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने बुधवार को ब्रिटेन के गृह विभाग से मिले एक आंकड़े के हवाले से बताया था कि भारतीय इंजीनियरों, आईटी पेशेवरों, डॉक्टरों और शिक्षकों समेत 6060 कुशल पेशेवरों को दिसंबर, 2017 के बाद वीजा दिए जाने से इनकार कर दिया गया। ब्रिटेन के गृह मामलों के नवनियुक्त मंत्री साजिद जावेद ने इस हफ्ते एक संसदीय समिति से कहा था कि वह कुछ गंभीर मामलों की समीक्षा करेंगे। लोगों के वीजा आवेदन को सही तरीके से देखा जाना जरूरी है। जावेद पाकिस्तानी मूल के हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »